पिंपल्स की समस्या के उपचार को जानने से पहले हमें यह जानना होगा कि पिंपल्स क्यों हो रहे हैं।

पिंपल्स की समस्या टीनएजर्स में तो बहुत आम है पर यह adults में भी हो सकते है। और इसका कारण हमारी खराब जीवनशैली और लापरवाही हो सकती है। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि चेहरा दिखने में बहुत खराब लगता है। और इसके कारण आत्मविश्वास में कमी और मानसिक असहजता हो जाती है। आप विभिन्न उपचार ढूंढने का प्रयास करते हैं। पर इससे समस्या कम होने की बजाय ज्यादा बढ़ जाती है। डॉक्टर के परामर्श से ली गई दवाइयां भी स्थाई रूप से पिंपल से छुटकारा नहीं दिला सकती। पर पिंपल्स को जड़ से खत्म किया जा सकता है। तो चलिए बात करते हैं की जीवन शैली में क्या बदलाव लाएं और कौन से उपचार करें जिससे कि चेहरे पर से पिंपल हमेशा के लिए खत्म हो जाए।
पिंपल्स के आम कारण:
- Oily त्वचा का होना।
- स्किन पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन होना।
- शरीर में हारमोंस असंतुलित होना
- खानपान में लापरवाही।
- बहुत अधिक मीठे का सेवन।
- ज्यादा मेकअप करना।
- पूरी नींद ना लेना
पिंपल्स की समस्या में सुधार करने के लिए अपनाएं यह है आदतें।
- बहुत अधिक तनाव ना रखें। अपने काम को व्यवस्थित रखने के लिए जीवन में अनुशासन लाएं।
- अपने चेहरे को दिन में दो बार साफ करें।
- बार-बार अपने चेहरे और पिंपल्स को ना छुए।
- खाने में जंक फूड, मैदे से बनी चीजें और मीठे से परहेज करें।
- चेहरे पर अच्छे सनस्क्रीन का उपयोग करें।
- दिन में दो से 3 लीटर पानी पिए।
- 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद ले।
- रोजाना योगा और एक्सरसाइज को जीवन का हिस्सा बनाएं।
- चेहरा पर इस्तेमाल होने वाला टॉवल, बेडशीट और पिलो कवर की सफाई का ध्यान रखें।
- हरी सब्जियां सलाद और फल ज्यादा खाएं।
- मौसमी फलों और सब्जियों के रस का सेवन करें ।
- चाय कॉफी और कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन बंद करें।
तो इन सब अच्छी आदतों को अपनाने के बाद आपकी पिंपल्स की समस्या आधी से ज्यादा हल हो जाएगी। इसके बाद कुछ ऐसे उपचार है जिनको करने से पिंपल्स जड़ से खत्म हो जाएंगे।
पिंपल्स ठीक करने के लिए कारगर उपाय:

नीम और तुलसी का फेस पैक:
नीम और तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है। यह फेस पैक पहले ही दिन से पिंपल्स की समस्या को दूर करेगा। इसे बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले।चार से पांच पत्ते तुलसी और 10 से 15 पत्ते नीम पीस कर मिलाए। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाए और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार नियमित रूप से लगाएं।
tea tree oil:
टी ट्री ऑयल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स को बहुत जल्दी सुखाकर ठीक कर देते हैं। इसलिए यदि आपकी पिंपल युक्त त्वचा है तो आप टी ट्री ऑयल को अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। पर ध्यान रखें टी ट्री ऑयल कभी भी सीधे चेहरे पर न लगाए। ऐसा करने पर आपके चेहरे पर जलन हो सकती हैं। आप एलोवेरा जेल या नारियल के तेल के साथ टी ट्री ऑयल की दो से तीन बूंद मिलाकर चेहरे पर दिन में दो बार लगाए।

Aloe vera gel:
आप नेचुरल एलोवेरा का जेल चेहरे पर लगा सकते हैं। Aloe vera त्वचा के लिए वरदान है। यह ना सिर्फ पिंपल्स को ठीक करता है बल्कि पिंपल्स के बाद जो दाग चेहरे पर रह जाते हैं वह भी गायब हो जाएंगे। Wow का एलोवेरा जेल जो यहां रिकमेंड किया जा रहा है वह बिल्कुल केमिकल फ्री है। आप इसे अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपको चेहरे पर अलग ही कांति देखने को मिलेगी।

Matcha tea:
आपको यह नाम शायद सुनने में नया लग रहा हो। पर पश्चिमी देशों में माचा टी का बहुत ज्यादा प्रचलन चल रहा है। माचा टी ग्रीन टी से 100 गुना अधिक गुणकारी होती है।यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह ना सिर्फ पिंपल्स और एक्ने की समस्या को दूर करती है।बल्कि इससे चहरे पर निखार भी आता है।

Recomended products:
Buy now - Derma Essentia Mattifying Moisturizer for Oily, Sensitive and Acne Prone Skin |

लाइटवेट और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर: यह मॉइश्चराइजर सेबम स्राव को कम करने में मदद करता है, और त्वचा की सतह को चिकना करता है। मसूर के अर्क के लाभों से समृद्ध, यह तैलीय और मुँहासे-प्रवण त्वचा के लिए एक आदर्श उत्पाद है।
Buy now -Pilgrim Tea Tree & 1% Salicylic acid Foaming Face wash

मुँहासे और पिंपल्स को नियंत्रित करता है: विशेष रूप से मुंहासों और पिंपल्स को दूर रखने के लिए डिज़ाइन किया गया, फेस वाश में ऑस्ट्रेलियन टी ट्री, 1% सैलिसिलिक एसिड और CICA का उपयोग किया जाता है, जो मुंहासों और दाग-धब्बों वाली त्वचा के लिए एक सौम्य, फिर भी प्रभावी फोम क्लीन्ज़र बनाता है।
यहां मैंने आपको जो भी बातें बताई हैं यह न केवल रिसर्च बल्कि खुद के अनुभव से दी गई जानकारी है। मेरे लिए जीवन का एक समय ऐसा था जब मैं अपनी पिंपल्स और एक्ने की समस्या से बहुत परेशान थी। कई बार डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाइयां भी ली। पर इससे भी पिंपल्स का परमानेंट सलूशन नहीं हुआ। उसके बाद मैंने बहुत रिसर्च करके पिंपल्स के साइंस को समझा। उसके बाद मैंने अपने जीवन में जो भी बदलाव लाए वह सब मैंने इस आर्टिकल में आपके साथ साझा किए हैं। और जो घरेलू उपाय और प्रोडक्ट्स मैंने इस्तेमाल किए वह सब आपको रिकमेंड कर रही हूं।
अगर आप भी इन सब बातों को फॉलो करेंगे तो निश्चय ही पिंपल्स जड़ से खत्म होंगे।
तो यह थी जानकारी की कैसे आप लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाकर और कुछ उपचारों से पिंपल्स का ट्रीटमेंट कर सकते है।इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप पिंपल्स को जड़ से खत्म कर सकते है। जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ऐसी ही जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट pinksides.com से जुड़े रहे।
यह भी पढ़े।
Pre bridal skin care routine hindi :खूबसूरत दिखने के लिए अभी से शुरू करे तैयारी।
http://Anxiety attack symptoms in Hindi: घबराहट और बेचैनी के कारण, लक्षण और इलाज जाने।
बच्चों में Mobile Addiction छुड़ाए: पेरेंट्स की इन गलतियों से बच्चों में हो रही है मोबाइल की लत।