Menstrual cup से हैवी ब्लीडिंग को संभाले:इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने का तरीका

आजकल मेंस्ट्रूअल कप काफी चर्चा में है। पैड और टेंपोन के मुकाबले अधिकतर महिलाएं इसका चुनाव कर रही है। खास कर उन महिलाओं के लिए जिनको हेवी ब्लीडिंग होती है, यह एक बेहतर विकल्प है।

मासिक धर्म कप क्या है?

 Menstrual cup  एक छोटा घंटी के आकार का कप होता है जिसे पीरियड्स के दौरान ब्लड को जमा  करने के लिए योनि में डाला जाता है।  यह कई अलग-अलग मैटेरियल से बनाया गया है, जिसमें रबर, प्लास्टिक या सिलिकॉन शामिल हैं।

आप मेंस्ट्रुअल कप को 6 से 12 घंटे तक पहन सकती हैं।  उसके बाद, आपको इसे बाहर निकालने और इसे खाली करने की आवश्यकता है।  हेवी पीरियड्स वाली महिलाओं को लीकेज से बचने के लिए इसे थोड़ा जल्दी बाहर निकालने और जल्दी खाली करने की आवश्यकता हो सकती है। ये कप अलग अलग साइज और रंगो में उपलब्ध है।

Menstrual cup को इस्तेमाल करने के कई फायदे है:

पैसों की बचत और पर्यावरण के लिए अच्छा है।

 इसे हम बार बार इस्तेमाल कर सकते है। इसलिए आप बहुत सारे पैसे बचा सकते हैं जो अपने  टैम्पोन या सैनिटरी पैड पर खर्च किए होंगे।  एक कप दस साल तक चल सकता है।  आप Menstrual cup के साथ पैसे और समय बचाते हैं क्योंकि एक कप टैम्पोन के 4 से 6 घंटे की तुलना में 12 घंटे तक शरीर के अंदर रह सकता है।   पर्यावरण के लिए भी बहुत अच्छा है जहा sanitary pads के इतने अधिक पलास्टिक के उपयोग को रोका जा सकता है।

वेजिना की नमी बरकरार रखता है

 टैम्पोन योनि को सुखा देते हैं, मेंस्ट्रुअल  कप योनि के अंदर सभी प्राकृतिक नमी और स्वस्थ बैक्टीरिया को सुरक्षित करता है जो आपको किसी भी प्रकार के वेजिनल इन्फेक्शन  बचाने के लिए आवश्यक हैं।

केमिकल्स का खतरा नहीं:

टैम्पोन और पैड में ब्लीच और डाइऑक्सिन जैसे कुछ केमिकल्स होते हैं;  जो कैंसर का कारण हो सकते है। जबकि मेंस्ट्रुअल कप का प्रयोग करके आप इन केमिकल्स से बच सकते हैं।

बदबू से राहत :

सैनिटरी पैड और गेम फोन में जब रक्त जमा होता है और हवा के संपर्क में आता है तो इससे एक गंदी बदबू पैदा होती है। मेंस्ट्रूअल कप में यह समस्या नहीं रहती क्योंकि यह हमारी बॉडी के अंदर रहता है और रक्त हवा के संपर्क में नहीं आता। इसलिए जिन भी महिलाओं को इस बदबू से परेशानी होती है उन्हें निश्चित रूप से मेंस्ट्रूअल कप पर स्विच करना चाहिए।

मेंस्ट्रूअल कप के नुकसान ।

मेंस्ट्रूअल कप के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी है चलिए बात करते हैं

इसको रिमूव करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है

मेंस्ट्रूअल कप को हटाते वक्त कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसको हटाने के लिए पेल्विक मसल्स को यूज करके बाहर की तरफ पुश करना होता है।फिर तने पर खींचकर और घंटी की सील को तोड़कर इसे निकालना होगा। और किसी पब्लिक टॉयलेट के सिंक में मेंस्ट्रूअल कप को धोने में संकोच भी हो सकता है।

सही साइज का मिलना मुश्किल हो सकता है

मेंस्ट्रुअल कप के सही साइज को चुनने में आपको कन्फ्यूजन हो सकती है। और अगर आपने सही कप का चुनाव नहीं किया है तो इससे आपको लीकेज की परेशानी हो सकती है।

रखरखाव में मुश्किल

किसी भी रियूजेबल चीज को संभालना मुश्किल होता है।इसे हमेशा गरम पानी में स्टरलाइज करके स्टोर करना चाहिए ताकि कोई बैक्टीरिया वेजिना के रास्ते आपकी बॉडी में ना जा पाए।

एलर्जी रिएक्शन

ज्यादातर मेंस्ट्रूअल कप सिलिकॉन से बने होते हैं और सिलिकॉन से एलर्जी का खतरा बहुत कम होता है। फिर भी कुछ चुनिंदा लोगों को इससे रिएक्शन बन सकता है 

तो यह थी जानकारी मेंस्ट्रूअल कप के बारे में है। मेंस्ट्रूअल कप नई जनरेशन के लिए पैड और टेंपोन से बेहतर विकल्प है। जिसे अधिकतर महिलाएं ज्यादा पसंद करती है

अब अगर आपने मन बना लिया है  मेंस्ट्रूअल कप पर स्विच करने का और आपके मन में यह उलझन है कि मेंस्ट्रूअल कप को कैसे लगाया जाता है और कैसे हटाया जाता है तो इसके लिए आप इस वीडियो में देख कर यह सारी बातें समझ सकती हैं

How to insert menstrual cup

Buy now

Sirona Reusable Menstrual Cup for Women

जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Explore more:

Glowing skin tips in hindi : चहरे पर चमक लाने के लिए अपनाए ये आदतें।

पेट कम करने के लिए 5 योगासन - Yoga asan to Reduce Belly Fat in Hindi

Explore more:

Sharing is caring

Recommended Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Index