हमारे हिंदू धर्म में धनतेरस पर कुछ नया खरीदने की परंपरा है। इसका विशेष कारण है की धनतेरस पर कुछ खास ग्रहों के योग बनते हैं। जो बहुत शुभ फलदायक होते हैं। और इस दिन खरीददारी करना बेहद शुभ माना जाता है। और इस दिन के लिए सभी के मन में दुविधा होती है कि धनतेरस को क्या खरीदें। तो चलिए बात करते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में किस चीज की खरीदारी को धनतेरस के दिन शुभ माना गया है और किन वस्तुओं को खरीदने से ग्रहों के अशुभ फल मिलते हैं।

धनतेरस पर क्या खरीदें की मां लक्ष्मी सदा के लिए हमारे घर में वास करें:

सोना या चांदी:
यदि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है तो आप सोना या चांदी में निवेश कर सकते हैं। धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

पीतल का कलश :
पीतल का कोई भी बर्तन खरीदे। याद रखिए बर्तन को खाली न लाएं। पीतल के कलश में चावल भरकर लाना शुभ माना जाता है।

साबुत धनिया के दाने:
इन्हें आप दिवाली की लक्ष्मी पूजा में पूजा स्थान पर रखें। और अगली सुबह इन धनिए के दानों के तीन भाग करें। एक भाग गमले की मिट्टी में डालकर उगाए दूसरे भाग को रसोई में इस्तेमाल करें और तीसरे भाग को अपने पैसों की तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर रखें। यह धन प्राप्ति का बहुत अच्छा उपाय है।

चावल और चीनी:
इन चावल और चीनी से दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए खीर बनाएं। और घर के सभी सदस्य यह प्रसाद खाएं।

रुद्राक्ष:
इस दिन घर में रुद्राक्ष लाना शुभ फल देने वाला होता है।

झाड़ू:
धनतेरस के दिन घर में झाड़ू जरूर लानी चाहिए। क्योंकि झाड़ू हमारे घर की दरिद्रता को बाहर निकालती है। और इसी से हमारे घर में स्वच्छता आती है स्वच्छता में मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर वास करती है। धनतेरस के दिन झाड़ू की पूजा करके अगले दिन से इस्तेमाल करनी चाहिए व झाड़ू हमेशा छुपाकर रखनी चाहिए।
धनतेरस पर क्या खरीदना अशुभ माना जाता है:
धनतेरस पर लोहा ,कांच और एलुमिनियम के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। कांच और लोहे आदि धातु क्रूर ग्रह राहु के कारक होते हैं। और धनतेरस के दिन लोहे व कांच आदि को खरीदना अशूभ माना जाता है।
तो यह थी कुछ जानकारी कि हमें धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए। यह सारी जानकारी हमने ज्योतिष शास्त्र के जानकारों द्वारा ली है। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो अपने मित्रों के साथ शेयर करें। और ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट pinksides.com से जुड़े रहे।
यह भी पढ़े:
Pre bridal skin care routine hindi :खूबसूरत दिखने के लिए अभी से शुरू करे तैयारी।
Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए एलो वेरा लगाए। बिना मेकअप दमकेगा चेहरा
बच्चों में Mobile Addiction छुड़ाए: पेरेंट्स की इन गलतियों से बच्चों में हो रही है मोबाइल की लत।